अगर कोई आपसे ये कहे के वो गूगल की नौकरी छोड़ समोसे बेचने का सोच रहा है तो आप उसे क्या कहेंगे? कुछ यूं ही कहानी है मुनाफ कपाडिया की। इनके पास एमबीए की डिग्री है, पढाई पूरी होने के बाद इन्होंने कुछ कंपनियों में काम किया और फिर विदेश चले गए और टेक जायंट गूगल को जॉइन किया। कुछ सालो के नौकरी के बाद उनका मन अब यहाँ नही लग रहा था सो उन्होंने ने इस बढ़िया सी नौकरी जिसके लोग सपने देखते है को छोड़ दिया और वापस भारत आये और साथ में लाय एक नया बिज़नेस का आईडिया। समोसे बेचने का।
भारत आने के बाद उन्होंने अपना नया कंपनी शुरू किया। उन्होंने ने अपनी माँ नफीसा को खाना बनाते देखा था जिसकी तारीफ उसके घर और रिस्तेदार भी बहुत करते थे। उनकी माँ फ़ूड शो देखनी की बहुत शौकीन है और जितनी शौकीन वो फ़ूड शो देखने की है वो उतनी शौकीन स्वादिष्ट खाना बनाने की भी है। ऐसे देख मुनाफ ने ये फैसला किया के वो फ़ूड चेन खोलेंगे। इसके बाद फिर क्या उनका रेस्टोरेंट अब चल पड़ा था। लोगो ने बहुत वाह वाही किया और उनका रेस्टोरेंट पूरे शहर में फेमस हो गया।
More : 5 रुपये के नमकीन से शुरू हुआ सफर, 850 करोड़ का खड़ा किया कंपनी (Yellow Diamond Chips)
इतना होने के बाद उन्होंने अपने रेस्टोरेंट का नाम “द बोहरी किचन” रखा और वो खुद भी इस किचन में काम करते हौ। आज ये रेस्टोरेंट 5 स्टार होटल से कोई कम नही है, यह बॉलीवुड के कई जाने माने हस्ती आते है। इस रेस्टोरेंट की सबसे फेमस डिशेस की बात करे तो वो है मटन समोसा, नरगिसी कबाब, डब्बा गोश्त और कढ़ी चावल।
उन्होंने अपनी प्रोफाइल में लिखा है कि “मैं वो व्यक्ति हूँ जिसने समोसा बेचने के लिए गूगल की नौकरी छोड़ दी”| आज इस कंपनी म टर्नओवर 50 लाख से ज्यादा है।
More : मशरूम की खेती कर कमाती है करोड़ों, पहले करती थी 25000 कि नौकरी।