दही खाना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है। बल्कि पेट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। कई बार कर्ड खट्टा हो जाता है जिसे रोका नहीं जा सकता पर कुछ टिप्स अपनाकर आप इसे खट्टा होने से बचा सकती हैं और खट्टेपन को दूर कर सकती हैं।
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में खाने पीने का विशेष ख्याल रखा जाता है। अगर हम अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे। तो हमारी हेल्थ खराब हो सकती हैं। हेल्थ को सही रखने के लिए हम डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें से एक है दही यानी कर्ड। दही गर्मियों के मौसम के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मियों के दिनों में दही को ज्यादा दिन तक नहीं रखा जा सकता क्योंकि इसमें खट्टापन आने लगता है। यह खाने का स्वाद बिगाड़ देता है। दही खट्टा बनने की कई वजह हो सकती है। दही खट्टापन ना हो उसके लिए आज हम आपको खास टिप्स बताएंगे जब के बेहद काम आएगी।
- दही जमाना है तो बर्तन हो सही- दही जमाने के लिए सबसे पहले हमें इस बात का ख्याल रखना है कि दही जमाने के लिए बर्तन का चयन सही होना चाहिए। अगर आप घर में दही जमा रही हैं तो इसकी सही विधि से ही दही को जमाना चाहिए। दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। हो सके तो दही को मिट्टी या चीनी मिट्टी के बर्तनों में ही जमाए। जिससे दही में ठंडक बरकरार रहती है। और इसमें खट्टापन नहीं आता।
- सही समय का भी हो ख्याल- अधिकतर सुबह के समय दही जमाने पर विश्वास रखने वाली महिलाएं इस बात का ख्याल रखें कि दही जमाने का सबसे अच्छा टाइम शाम पांच से छह बजे के बीच का होता है। गर्मियों के मौसम में इस समय दही जल्दी जम जाता है। और उसकी प्रक्रिया भी पूरी हो जाती है। उसके बाद आप इसे सिर्फ डायरेक्ट फ्रिज में रखें। इससे दही मीठा और गाढ़ा रहेगा।
- दही को सही जगह पर करें स्टोर- दही को रखने की सबसे सही जगह फ्रिज है। फ्रिज में दही को ठंडक मिलती रहती है। दही को किसी प्लेट से ढककर रखें। अगर अपने दही को खुला रखा तो इसमें दूसरे खाने की चीजों की महक चली जाती है। इससे दही खट्टा होने लगता है। इस बात का भी ख्याल रखें कि, दही को कभी भी फ्रिज के अंदर आगे की तरफ न रखें। इससे दही को कूलिंग कम मिलती है। और वह खट्टा होने लगता है।
तो ये थी दही को खट्टा होने से बचाने की खास टिप्स जो आपके बेहद काम आने वाली है। अगर आप भी घर पर ही दही को जमाती हैं और गर्मियों के दिनों में उसे खट्टा होने से बचाना चाहती हैं, तो हमारी बताई हुई टिप्स को जरूर आजमाएं। ये कुछ ऐसी छोटी-छोटी टिप्स हैं जिन्हें आप अपनी आदत में शामिल कर लेंगी तो भी आपको काफी फायदे मिलेंगे।
Recommended Video