अब जैसे जैसे गर्मियां शुरू हो रही हैं, वैसे ही बच्चों की पिकनिक पर जाने और घूमने की इच्छा बढ़ती ही जाएंगी। ऐसे में उनको अपने हम उम्र बच्चों के जैसे ही हर रोज नई नई डिश भी चाहिए। इस स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों की मां को ही आती है, ‘कि उन्हें आप हर रोज क्या नया खाने को दे सकते हैं।’ आप पुरानी डिश को ही कुछ हैक्स की मदद से और ज्यादा इंटरेस्टिंग और स्वादिष्ट बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन कौन से हैक आप स्नैक्स बनाने में ट्राई कर सकते हैं। इनसे आपके समय की भी बचत होगी।
ड्रिप मुक्त पॉप्सिकल्स का प्रयोग करें : अगर आपके बच्चों को पॉप्सिकल पसंद हैं तो आप उनमें एक ट्विस्ट एड कर सकते हैं। आप ड्रिप मुक्त पॉप्सिकल का प्रयोग कर सकते हैं और इनके मोल्ड को जेली से भर सकते हैं। यह खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होंगे ही और बनाने में भी यह बहुत आसान होते हैं। इन्हें बनाते समय आपकी रसोई बहुत ही कम मैसी होगी। इसलिए आप इन्हें अपने बच्चों को स्नैक्स के दौरान दे सकते हैं।
डबल डेकर स्नैक कप : आप बच्चों को स्नैक्स में डबल डेकर स्नैक कप भी दे सकते हैं। इससे उन के स्नैक्स का स्वाद दोगुना हो जायेगा। इसके लिए आपको केवल अपने बच्चों के स्नैक वाले कप में केवल एक और लेयर एड करने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार के स्नैक आइडिया को आप किसी भी पार्टी के दौरान भी ट्राई कर सकते हैं। यह बहुत ही आसानी से बन सकता है और एक बहुत ही क्रिएटिव आइडिया भी है।
आइस क्रीम सैंडविच : आप मिनी आइस क्रीम कंटेनर की मदद से आइस क्रीम सैंडविच बना सकते हैं। आप इन कंटेनर में आइस क्रीम सैंडविच बनाने के लिए चाकू को गर्म करके उसका प्रयोग कर सकते हैं और अपनी मन चाही शेप या डिजाइन बनाने के बाद उसके कार्टन को नीचे से हटा सकतें हैं। यह एक यूनिक आइडिया है और आप इसे एक पिकनिक स्नैक या घर पर ही खाए जाने वाले स्नैक के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
दही की डॉट्स : आप अपने बच्चों को खुश करने के लिए यह दही के डॉट्स को बना कर उन्हें लंच में या पिकनिक पर दे सकते हैं। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और इन्हें बनाने के लिए आपको केवल 4 ही चीजों की आवश्यकता होती है और यह हैं एक वैक्स पेपर, जिप बैग, दही और एक फ्रीजर । यह खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी होते हैं और अगर आप इन्हें बच्चों को एक बार देंगे तो वह इनकी डिमांड बार बार करेंगे।
घर पर बनी सब्जियों की गमी : अगर आपके बच्चे छांट छांट कर सब्जियां खाते हैं और बहुत सी चीजें खाना पसंद नही करते हैं तो आप घर पर सब्जियों की गमी बना सकते है। इसके जरिए आपके बच्चे सब्जियां भी खा लेंगे और उन्हें पता भी नही चलेगा की वह क्या खा रहे हैं। इसके माध्यम से वह सभी प्रकार की सब्जियां खुशी खुशी खा लेंगे और वह आपसे इस बारे में शिकायत भी नही करेंगे। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे घर पर खाली टिफिन लाएं तो एक बार यह तरीका प्रयोग करके देख सकते हैं।
ऊपर लिखित सभी स्नैक हैक आपके बच्चों के लिए एकदम उपयुक्त है और आप बच्चों को यह सब चीजें कभी कभार उनके अच्छे काम करने पर एक ट्रीट के रूप में भी दे सकती हैं ताकि आपका बच्चा घर पर रह कर ही कुछ अच्छा खाए न कि ज़ंक फूड। यह हैक टेस्टी होने के साथ साथ बनाने में भी आसान हैं।
More : कुकिंग की ये 7 सिंपल ट्रिक्स बना देंगी आपको मास्टर शेफ